hotmol(hindiwebdunianetwork)
au   |   au   |   Set as Homepage
हिंदी वेब दुनिया न्यूज़ 
    
Custom Search

उपभोक्ताओं के लिए गूगल की नई पहल

हैम्बर्ग। उपभोक्ताओं को ढेर सारी सूचनाएं उपलब्ध करने के मकसद से सर्च इंजन गूगल अपनी ई-मेल सेवा में एक नया फंक्शन शुरू करने जा रहा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस पहल के बाद जीमेल के इनबाक्स में आप सबसे पहले महत्वपूर्ण संदेशों को देख सकेंगे।
गूगल के स्टीफन क्यूचेल ने बताया कि यह एक सामान्य फंक्शन की तरह है। उन्होंने बताया की इस सुविधा के तहत 'प्रायरिटी इनबाक्स' होगा जिसमें सभी संदेश उपलब्ध रहेगे। यदि आप का कोई संदेश ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है तो वह सामान्य इनबाक्स में दर्ज होगा।
क्यूचेल ने बताया कि गूगल अपनी प्रणाली में सुधार का प्रचार कर रहा है। छह महीनों के परीक्षण के दौरान पाया गया कि उपभोक्ताओं को ई-मेल बॉक्स खोलने के लिए छह फीसदी कम समय की आवश्यकता है। गूगल की इस प्रणाली में उपभोक्ताओं की निजता की भी सुरक्षा की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं: